{"_id":"5c533363bdec2273a3396c60","slug":"people-of-bothered-with-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी में जाम का झाम, लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी में जाम का झाम, लोग परेशान
Thu, 31 Jan 2019 11:11 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
कौसानी में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी की यातायात व्यवस्था इन दिनों पटरी से उतर गई है। पल-पल लग रहे जाम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस से जाम से जल्द निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इन दिनों कौसानी नगर में स्टेट बैंक से बागेश्वर की ओर नाली और फुटपाथ के निर्माण का काम चल रहा है। जगह-जगह खुदान और निर्माण सामग्री रखने से सड़क संकरी हो गई है। जिससे नगर में पल पल जाम लग जा रहा है। जाम में दूर दराज के क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों के अलावा पर्यटक और रोगी वाहन देर तक जाम में फंस जा रहे हैं।
विज्ञापन
जाम से राहगीरों की समस्या भी बढ़ गई है। इसका नगर के व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस से यातायात व्यवस्था जल्द ढर्रे पर लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष पूजा मेहरा, मोहन सिंह दोसाद, होटल ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी और शेखर पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन