{"_id":"5970de7f4f1c1bfe628b45e6","slug":"people-get-angry-with-mud-dust-and-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़, धूल और जाम से लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़, धूल और जाम से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण करतीं सीएमओ।
- फोटो : amar ujala
नगर की तहसील रोड पर नाली से निकाली गई मिट्टी और गंदगी परेशानी का कारण बन गई है। बारिश होने पर जहां मिट्टी से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जा रही है, वहीं साफ मौसम में धूल उड़ने से लोग परेशान हैं। ऊपर से आए दिन लगने वाला जाम लोगों के लिए और अधिक समस्या बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
नगर की तहसील रोड सबसे व्यस्त सड़क है। इस सड़क पर पिछले दिनों नाली की सफाई की गई थी। नाली से निकाली गई मिट्टी को सड़क किनारे रख दिया गया। बारिश होने पर मिट्टी दूरसंचार विभाग के दफ्तर से लेकर गैस ऑफिस तक कीचड़ में बदल गई। कीचड़ में कई दोपहिया वाहन रपट गए थे।
विज्ञापन
राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद धूप निकली तो मिट्टी उड़ने से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर सड़क पर जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इस सड़क पर दोनों ओर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस कारण यहां हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
स्कूल और दफ्तर समय पर स्थिति सबसे खराब रहती है। बृहस्पतिवार को भी दिन में तहसील रोड पर कई बार जाम लगा। परेशान नगरवासियों ने प्रशासन से तहसील रोड पर जमी मिट्टी की सफाई कराने के साथ ही जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।