{"_id":"686eb1f3e7a9f61b7905bc4d","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117004-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाशने की कवायद तेज होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाशने की कवायद तेज होगी
Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत के गठन के सात महीने हो गए हैं। अब तक नगर क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण करने की पहल शुरू नहीं हुई है। हालांकि अब नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों ने अपने स्तर से जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
गरुड़ नगर के ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण का मुद्दा नया नहीं है। ग्राम पंचायत में रहते हुए भी नगर क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए पूर्व में कई जगहों की तलाश की गई। इन जगहों पर ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनाया जा सका। कूड़ा निस्तारण के लिए गोलू मार्केट के पास टिनशेड का निर्माण किया गया। इसके बावजूद नगर की नदियों के किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। बीते जनवरी में नगर पंचायत के गठन के बाद अब कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होने लगी है।
ईओ अनुज कुमार का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण करना प्राथमिकता है। कार्ययोजना बनाई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। सभी सभासदों को भी जमीन की तलाश करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी को भी समस्या के बारे में बताया है। संवाद