{"_id":"6866c3b530fb745d670c0061","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116866-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 13 सड़कों पर सुचारू हुआ यातायात, सात सड़कें अब भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 13 सड़कों पर सुचारू हुआ यातायात, सात सड़कें अब भी बंद
Thu, 03 Jul 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के खर्ककानातोली सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। स्रोत- आपदा प्रबंधन विभाग
बागेश्वर। जिले में मौसम के बदलने का सिलसिला चल रहा है। रात से सुबह तक भारी बारिश के बाद पूरे दिन चटक धूप खिली रही। शाम होते ही फिर से बारिश शुरू हो गई।
भारी बारिश के दौरान मलबा गिरने से 20 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था। 13 सड़कों को खोल दिया गया है। सात सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।
बुधवार की रात को कपकोट विकासखंड में 68 मिमी और बागेश्वर में 30 मिमी बारिश हुई। गरुड़ के कुछ इलाकों में भी मेघ बरसे।
भारी बारिश के दौरान काफलीगैर तहसील के पासदेव निवासी जगदीश सिंह पुत्र बद्री दत्त की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है। बांसपटान-रावतसेरा, काफलीकमेड़ा, फरसाली-खर्ककानातोली, धरमघर-माजखेत, चेटाबगड़ और सूपी-झूनी सड़क भी नहीं खुल सकी हैं। सड़कों के बंद होने से क्षेत्र की इन क्षेत्रों की 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। लोगों को तहसील मुख्यालय आने के लिए पैदल या वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करनी पड़ रही है।