{"_id":"6787fd934a7808e9f2015822","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112529-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राकेश खनवाल, आनंद कोरंगा के गीतों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राकेश खनवाल, आनंद कोरंगा के गीतों पर झूमे लोग
Wed, 15 Jan 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में उत्तरायणी कौतिक की धूम है। केदारेश्वर मैदान में लोग झूले, चरखे और सरयू नदी में नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं। भराड़ी के मां बाराही मंदिर परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।
बुधवार को मां बाराही मंदिर परिसर में बने सांस्कृतिक मंच से लोक गायक राकेश खनवाल, आनंद सिहं कोरंगा, कुंदन कोरंगा, दीपिका राज ग्रुप ने गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक दलों के कलाकारों और पूर्ण म्यूजिशियन ग्रुप के संगीतकारों ने अपनी कला से लोगों का पूरे दिन दर्शक दीर्घा में बांधे रखा। केदारेश्वर मैदान में स्थानीय स्कूलों और युवा कल्याण विभाग की टीम ने खेलकूद का आयोजन किया। मेला शुभारंभ पर निकाली गई झांकी में पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट ने पहला, राइंका कपकोट ने दूसरा और विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में खुशबू मेहता प्रथम, निशा मेहता द्वितीय, नीलम तृतीय और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में निशा गढ़िया को पहला, मंजू आर्या को दूसरा, मंजू गोस्वामी को तीसरा स्थान मिला। केदारेश्वर मैदान में लगे स्वीप के पंडाल से स्वीप टीम के सदस्य राम चंद्र जोशी और हरीश कपकोटी ने कुमाऊंनी में लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।
बाहरी व्यापारियों की खूब हो रही बिक्री
कपकोट। उत्तरायणी मेले में बाहरी जिलों से आए व्यापारियों की खूब बिक्री हो रही है। मेले में टांडा, बादली, रामपुर, मुरादाबाद से आए व्यापारियों की करीब 70 दुकानें लगी हैं। बाजार में 250 से अधिक फड़ भी लगे हैं। दूरस्थ गांवों से आए लोग इन दुकानों और फड़ों से खरीदारी कर रहे हैं।