फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: बागेश्वर-गरुड़ में शुरू हुई ट्रक यूनियन की हड़ताल

Tue, 10 Dec 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 10 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। छह सूत्री मांगों को लेकर ट्रक यूनियन ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का असर जिले के कारोबार पर पड़ सकता है। हालांकि पहले दिन हड़ताल का अधिक असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने बताया कि यूनियन के सदस्य प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं। महासंघ की प्रमुख छह मांगों में राज्य भर में भार क्षमता के अनुसार ही वाहन चलाने, भार वाहनों का चालान करने का अधिकार केवल परिवहन विभाग को देने, 25 प्रतिशत वाहन भाड़ा बढ़ाने, पुलिस के उत्पीड़न पर रोक लगाने, मुख्य जगहों पर धर्मकांटे लगाने और पहाड़ी क्षेत्र में बड़े भार वाहनों के संचालन पर रोक लगाना शामिल है।
विज्ञापन

पहले दिन अधिकतर ट्रक खड़े रहे। दूध, सब्जी, दवाइयां, गैस सिलिंडर आदि जरूरी सेवाओं को हड़ताल से मुक्त रखा है। मांग पूरी नहीं होने पर इन्हें भी शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक यूनियन की हड़ताल से निर्माण सामग्री, राशन आपूर्ति आदि कार्यों पर असर पड़ेगा। महंगाई बढ़ने की भी आशंका है। हड़ताल लंबी चली तो राशन आदि की किल्लत भी पैदा हो सकती है। निर्माण सामग्री नहीं पहुंचने से विकास कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed