{"_id":"673245599fb2962346009a05","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-111055-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रस्सी से मुंह बांधकर जंगल में छोड़ दिए दो बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रस्सी से मुंह बांधकर जंगल में छोड़ दिए दो बैल
Mon, 11 Nov 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के माणा गांव के जंगल में मुंह बांधकर छोड़े गए दो बैल मिले।
इंटर कालेज भेटा के समीप जंगल में बैलों को छोड़ा गया था। माणा गांव के चंचल सिंह ने घास लाते समय बैलों को देखा। बैलों के मुंह रस्सी से बांधे गए थे। पैरों पर भी तार बंधा था। ग्रामीणों का मानना है कि किसी ने बैलों को जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया था। ग्रामीण चंचल ने इसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। तहसील प्रशासन को मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीएम अनुराग आर्य ने तहसीलदार व पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए। एसडीएम आर्य ने बताया कि पशु चिकित्सकों ने दोनों बैलों का उपचार कराया। बैल स्वस्थ थे। उन्हें रस्सी से मुक्त कर दिया गया है। पशु मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। संवाद