{"_id":"66c2438b72fac703b30bd676","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-108929-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एक मकान क्षतिग्रस्त, पांच सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एक मकान क्षतिग्रस्त, पांच सड़कें बंद
Mon, 19 Aug 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश के दौरान बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है लेकिन अब तक पांच सड़कों पर यातायात सुचारु नहीं हो सका है। बारिश से एक ग्रामीण का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।
कपकोट के सौंग-मुनार सड़क पर दुलम गांव के समीप जुरमुनी में सड़क धंस गई थी। विभाग ने जेसीबी की मदद से पहाड़ी काटकर यातायात सुचारू करवाया। रविवार को भी बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा और सीरी सड़क पर यातायात सुचारू नहीं हो सका। वहीं बीते दिनों की बारिश के बाद बंद भानी-हरसिंग्याबगड़ और रमाड़ी-कनौली मोटर मार्ग पर भी यातायात बाधित रहा। बारिश के दौरान काफलीगैर तहसील के पासदेव गांव निवासी धना देवी पत्नी गुंसाई राम का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। संवाद