फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: रसोई गैस की किल्लत, एक हजार पहुंचा बैकलॉग

Sat, 13 Jul 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 13 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। जिले में रसोई गैस का संकट गहराने लगा है। गैस प्लांट से पर्याप्त सिलिंडर नहीं आने के कारण बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन नहीं पहुंचने से लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जल्द हालात नहीं सुधरे तो उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की इंडेन गैस एजेंसी में करीब 23 हजार उपभोक्ता हैं। रोजाना प्लांट से सिलिंडर के दो वाहन नगर में पहुंचते हैं। बीते पांच दिनों से केवल एक वाहन ही पहुुंच रहा है। प्रत्येक वाहन में 234 सिलिंडर आते हैं। इस कारण नगर और ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त संख्या में सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। बीते पांच दिनों में एक ही वाहन आने से बैकलॉग 1170 पहुंच गया है। नगर के तहसील मार्ग, नदीगांव, नुमाइशखेत समेत दुग नाकुरी तहसील के ग्रामीण इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में गैस संकट गहराने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

इधर, इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक देवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि प्लांट से वाहन कम आने से परेशानी हो रही है। अभी गैस की किल्लत जैसे हालात नहीं है। एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed