{"_id":"6691719a14af056a5002231d","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107985-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सीडीओ ने दिए दो सड़कों की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सीडीओ ने दिए दो सड़कों की जांच के निर्देश
Fri, 12 Jul 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट की क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। सदस्यों ने सड़क स्वीकृति के बाद भी कार्य पूरा न होने का मामला उठाया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने धरमघर-चुचेर और धरमघर-महरूड़ी सड़क की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पोथिंग के क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेश गढ़िया ने कृषि यंत्र खरीद को सरल बनाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी ने कृषि यंत्रों की सब्सिडी वेंडर के खाते में डालने का विरोध करते हुए काश्तकारों के खातों में रकम डालने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने इसका समर्थन किया। लीमा में तीन अनाथ बच्चों का राशन कार्ड न बनने का मामला उठा। क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन भट्ट ने तय तिथि को रसोई गैस की पूर्ति न होने का मामला उठाया। तय समय पर रसोई गैस का वाहन भिजवाने की मांग की।
ग्राम प्रधान नरेंद्र कोहली ने कहा कि अभी भी तमाम अपात्रों के पास बीपीएल और अंत्योदय के राशनकार्ड हैं। कहा कि इस पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। सदस्यों ने पृथक परिवार होने के बाद भी अलग राशनकार्ड न बनने का मामला उठाया। 24 जुलाई को रीमा और 30 जुलाई को स्यांकोट में खाद्य विभाग के शिविर लगाने की मांग की। सदस्यों ने जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
सीडीओ तिवारी और क्षेत्र प्रमुख दानू ने अधिकारियों से बैठक में उठी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, कनिष्ठ प्रमुख रवींद्र सिंह, डीडीओ विम्मी जोशी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। संचालन बीडीओ ख्याली राम ने किया।