{"_id":"6877e8097817afb98e019740","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117188-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 108 सेवा वाहनों की स्थिति पर एआरटीओ ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 108 सेवा वाहनों की स्थिति पर एआरटीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बागेश्वर में 108 सेवा की एंबुलेंस की जांच करते एआरटीओ और टीम। स्रोत-परिवहन विभाग
बागेश्वर। जिले में 108 सेवा के तहत संचालित हो रहे वाहनों की जर्जर स्थिति को एआरटीओ अमित कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने 108 सेवा के तहत संचालित वाहनों की जांच कर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
बीते मंगलवार को जिला मुख्यालय से ताकुला रोड की तरफ जा रही एंबुलेंस काला धुआं छोड़ रही थी जिससे पर्यावरण को नुकसान होने के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतें हो रही थी। सड़क पर चल रहे यात्रियों ने पुराने जर्जर एंबुलेंस वाहन से निकल रहे धुएं का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद लोगों ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए सरकार और विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए। अमर उजाला ने भी बुधवार के अंक में मरीजों की मददगार, 108 एंबुलेंस खुद बीमार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए एआरटीओ ने अपनी टीम के साथ जिले में विभिन्न एंबुलेंस वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पाई गई खामियों पर 108 प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एआरटीओ ने बताया कि समय-समय पर वाहनों की जांच की जाएगी। संबंधित को वाहनों का रखरखाव मानकों के अनुरूप संचालन करने की हिदायत दी गई है। मानकों के अनुरूप संचालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी एंबुलेंस वाहनों का रजिस्ट्रेशन देहरादून से है।