{"_id":"6866c4011897470bce0770df","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116867-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन घंटे खड़ी रही बस,18 यात्रियों के टिकट वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन घंटे खड़ी रही बस,18 यात्रियों के टिकट वापस
Thu, 03 Jul 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डिपो से संचालित होने वाली दिल्ली-अठपैसिया सेवा तीन घंटे तक धपोलासेरा में सड़क बंद होने से फंसी रही। इस दौरान बस के देर से चलने पर नजदीकी यात्रा करने वाले 18 यात्रियों के टिकट वापस करने पड़े।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अठपैसिया से दिल्ली जाने वाली बस अपने नियत समय पर चली। धपोलासेरा में सड़क पर मलबा और पेड़ गिरने से सड़क बाधित हो गई। जिससे बस धापोलासेरा में ही रुक गई। बस में कुल 26 यात्री सवार थे। 18 यात्री जिला मुख्यालय तक ही यात्रा करने वाले थे।
उन्होंने अपने टिकट वापस मांगकर अन्य टैक्सी वाहनों से सफर किया। तीन घंटे बाद मशीन पहुंचने पर मलबा और पेड़ को सड़क से हटाया गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ। बागेश्वर डिपो के एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि बस अठपैसिया से अपने नियत समय पर संचालित हुई। सड़क में मलबा आने से तीन घंटे की देरी हुई। संवाद