{"_id":"67f801a7c0ba17c5f20e3683","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114725-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कौसानी में चाय विकास बोर्ड स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कौसानी में चाय विकास बोर्ड स्थापित करने की मांग
Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
कौसानी/गरुड़(बागेश्वर)। चाय विकास बोर्ड अल्मोड़ा ने कौसानी में किसानों और श्रमिकों के साथ बैठक की। पूर्व जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी ने कई मांगों के लिए बोर्ड के निदेशक को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों ने बोर्ड का मुख्यालय कौसानी में स्थापित किए जाने की मांग की।
बोर्ड के निदेशक महेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों और श्रमिकों ने अपनी समस्याएं बताईं। निदेशक को दिए ज्ञापन में पूर्व जिपं सदस्य लोहुमी ने चाय बागानों में 26 दिन का रोजगार सुनिश्चित किए जाने, सालभर में त्योहारों का भी वेतन दिए जाने, पूर्व से कार्यरत श्रमिकों को संविदा पर नियुक्ति दिए जाने, चाय बागानों में दवा, खाद, औजार और जूते दिए जाने, फायर सीजन में चाय प्लांटों को बचाने के लिए उचित व्यवस्था करने, चाय बागानों का विस्तार कर नई नर्सरी का निर्माण करने, चाय को पर्यटन से जोड़ने, पूर्व में नियुक्त संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग की। निदेशक पाल ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वित्त अधिकारी अनिल खोलिया, चाय विशेषज्ञ डाॅ. भूपेन, वरिष्ठ सहायक नंदन कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, शंकर लोहनी, बसंत बल्लभ जोशी, चंद्रशेखर लोहनी, रमेश नाथ, सुरेश जोशी, केसीएस खत्री, धीरज सिंह मेहरा, पूरन सिंह गढ़िया आदि मौजूद रहे। संवाद