{"_id":"67dda6a580044441eb0b9478","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114195-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डेढ़ किमी सड़क पर गड्ढे घरों और दुकानों में धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डेढ़ किमी सड़क पर गड्ढे घरों और दुकानों में धूल
Fri, 21 Mar 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में आर्मी कैंटीन तिराहे से जीतनगर को जोड़ने वाली डेढ़ किलोमीटर सड़क बदहाल है। सड़क में डामर नहीं होने से धूल उड़ रही है। गड्ढों से पटी सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो रहा है।
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ जिला मुख्यालय की सड़कें भी खस्ताहाल हैं। मंडलसेरा-जीतनगर सड़क में बरसात के मौसम में कुंती गधेरे का पानी बहने से डामर उखड़ गया है। वर्तमान में सड़क पर वाहनों के चलने से धूल का गुबार उड़ता है। आसपास रहने वाले लोग और दुकानदार पूरे दिन सड़क की धूल से परेशानी झेलते हैं। लोग दुकानों के आगे प्लास्टिक का पर्दा लगाने के लिए मजबूर हैं। लोनिवि कार्यालय से महज चार किमी की दूरी पर बनी सड़क की बदहाली से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।