फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people face the problems.

Bageshwar News: बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड प्रवासियों से गुलजार

Mon, 10 Mar 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 10 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
बागेश्वर। होली का त्योहार नजदीक आते ही मैदानी जिलों में रोजगार कर रहे प्रवासी अपने गांवों की ओर लौटने लगे हैं। इसके चलते जिले के बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर भीड़ उमड़ रही है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केमू और रोडवेज अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश युवा और परिवार रोजगार के लिए बाहरी जिलों में रहते हैं। होली मनाने के लिए उनके घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग बड़ी संख्या में गांवों की ओर जा रहे हैं। हर कोई समय से गांव पहुंचकर होली के त्योहार में शामिल होना चाहता है।
विज्ञापन


प्रवासियों के आगमन से नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। इससे बस और टैक्सी संचालकों को काफी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। केमू और रोडवेज की बसों से यात्रा कर रोजाना सैकड़ों लोग जिले में आ रहे हैं। वर्तमान में रोडवेज की तीन बसें दिल्ली से और एक बस बरेली से आती हैं। वहीं, केमू की 22-24 बसें रोजाना हल्द्वानी से बागेश्वर आती हैं। बसों में यात्रियों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज और केमू अतिरिक्त सेवाओं के संचालन की तैयारी कर रहे हैं। रोडवेज के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि होली के चलते आय में इजाफा हुआ है। चालक-परिचालकों की उपलब्धता के अनुसार अतिरिक्त सेवाओं के संचालन पर विचार किया जा रहा है। वहीं, केमू के इंचार्ज केडी भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यदि यात्रियों की संख्या में और इजाफा हुआ तो अतिरिक्त सेवाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed