Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: सीवीओ का पद चार महीने से खाली

Sun, 22 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 22 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। जिले में पशुओं को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। एक महीने के भीतर करीब एक लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है लेकिन विभाग में कार्मिकों की कमी अभियान में चुनौती बन सकती है। पशुपालन विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के 62 पद खाली हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीवीओ) का पद भी चार महीने से नहीं भरा जा सका है। पशुधन प्रसार अधिकारियों और पशुधन सहायकों के सर्वाधिक 53 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग पशु रोग नियंत्रण, नस्ल सुधार, गाय, भैंस, भेड़, बकरी, मुर्गी पालन आदि का प्रबंधन करता है। पशुधन के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, पशुपालकों को उचित सुविधाएं दिलाना, उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना, समय-समय पर नमूना सर्वेक्षण, पशुगणना, पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण, पशुओं के उपचार आदि की जिम्मेदारी विभागीय कार्मिकों पर रहती है। जिले में कार्मिकों की कमी से जूझ रहे पशुपालन विभाग को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्य प्रबंधन और पशु रोग नियंत्रण के कार्यों में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



विभाग में खाली पदों का विवरण
पदनाम - स्वीकृत पद - रिक्त पद
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी - 01 - 01
पशु चिकित्साधिकारी संवर्ग - 14 - 05
पशुधन प्रसार अधिकारी - 44 - 28 वैक्सीनेटर - 10 - 03
चारा विकास अधिकारी - 01 - 01
पशुधन सहायक - 44 - 25



कार्मिकों की कमी से हो रही परेशानी
बागेश्वर। विभाग में पशु चिकित्सकों के पद खाली होने से पशुधन की बीमारियों को अंकुश करने में परेशानी हो रही है। जिन पशु चिकित्सालयों में चिकित्सक नहीं हैं, वहां दूसरे अस्पताल से चिकित्सक भेजने पड़ रहे हैं। वहीं पशुधन प्रसार अधिकारियों और पशुधन सहायकों की कमी से प्राथमिक इलाज, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में बाधा पड़ रही है। पशुधन प्रसार अधिकारी और पशु सहायक टीकाकरण के कार्य में व्यस्त हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में तैनात कार्मिक सामंजस्य बनाकर खाली पदों की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं। रिक्त पदों की सूची शासन को भेजी गई है। इन पदों पर कार्मिकों की नियुक्ति जल्द उम्मीद है हो जाएगी। डॉ. कमल पंत, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed