फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: नियमित नहीं मिल रहा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के ज्वालादेवी वार्ड में पेजयल किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। योजना से नियमित आपूर्ति भी नहीं हो रही है। मजबूरी में लोगों को रुपये खर्च कर पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्वालादेवी वार्ड के तहसील मार्ग क्षेत्र में अमसरकोट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। बीते एक सप्ताह से योजना से लोगों के घरों में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी के दिनों में पानी की खपत अधिक होती है लेकिन योजना से कम पानी मिल रहा है। इसके चलते लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग को जानकारी होने के बावजूद समस्या बनी हुई है। हालात ये हैं कि लोगों को 150 से 200 रुपये में रिक्शा बुक कर प्राकृतिक स्रोत से पीने का पानी मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति चरमराई है। रोजाना नल में पानी नहीं आ रहा है। कभी एक बार तो कभी पूरे दिन पानी नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश मनराल, व्यापारी, तहसील मार्ग बागेश्वर।
नल में पानी नहीं आ रहा है। रिक्शे वालों से पीने का पानी मंगाना पड़ रहा हैै। विभाग को जल्द समस्या का संज्ञान लेना चाहिए।

मंजू पंत, गृहिणी, तहसील मार्ग।

ज्वालादेवी वार्ड में अक्सर पेयजल किल्लत बनी रहती है। इन दिनों भी कुछ इलाकों में नियमित पानी नहीं मिलने की शिकायत है। विभाग को सूचित कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।नीमा दफौटी, सभासद, ज्वालादेवी वार्ड। फोटो 19 बीजीएस 04
अमरसकोट पेयजल योजना से बराबर पानी चल रहा है। संभवत: वार्ड की किसी लाइन में दिक्कत होगी। लाइनमैन को भेजकर लाइन को चेक कराया जाएगा।
सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed