फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: हिजामं ने जलाया एमडीडीए सचिव का पुतला

Wed, 09 Aug 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 09 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। ऋषिकेश के डालनवाला में अवैध रूप से चल रहे मस्जिद और मदरसे को सील करने की कार्रवाई नहीं होने पर हिंदू जागरण मंच ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एमडीडीए के सचिव का पुतला फूंका और सचिव को निलंबित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने 13 अगस्त तक सचिव को निलंबित नहीं किए जाने पर 14 अगस्त को एमडीडीए कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को हिजामं और युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 13 साल से अवैध रूप से चल रहे मस्जिद और मदरसे को सील करने के आदेश को सचिव दरकिनार कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी, जिलाध्यक्ष दीपक कठायत, युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री रोहित पंत, कुणाल ड्याराकोटी, कुंदन टंगड़िया, अमित गौतम, वीरांगना वाहिनी संयोजक काजल करायत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed