{"_id":"64bec769f79390bb770759f4","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-469-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सरयू नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सरयू नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, खतरा बढ़ा
Tue, 25 Jul 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जीतनगर में सरयू नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। सरयू नदी के तेज बहाव से दीवार के टूटने का खतरा बढ़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर सुरक्षा दीवार की जल्द मरम्मत की मांग की है।
सोमवार को जीतनगर के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि नदी के तेज बहाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया था। कुछ साल पहले दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। हर साल बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से धीरे-धीरे दीवार कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई और तेज बहाव से दीवार के ध्वस्त होने का खतरा बना है। कहा कि दीवार टूटी तो वार्ड के नदी किनारे बने रास्ते और मकानों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। क्षेत्रवासियों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए दीवार की मरम्मत कराने और क्षेत्रवासियों को संभावित खतरे से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर शेर सिंह, ख्याली दत्त पांडेय, बलवंत सिंह, गोविंद पंचपाल आदि मौजूद रहे। संवाद