{"_id":"64b97877f3de32a593016f56","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-384-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दिनदहाड़े सुअरों का झुंड देख दहशत में आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दिनदहाड़े सुअरों का झुंड देख दहशत में आए ग्रामीण
Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र में गांवों में जंगली सुअरों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनदहाड़े सुअर खेतों में घुसकर फसल चौपट कर रहे हैं। लोगोंं के लिए भी खतरा है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से सुअरों से फसलों को बचाने की मांग की।
बृहस्पतिवार सुबह सानिउडियार गांव के लोगों ने गांव के पास जंगली सुअरों का झुंड दिखाई दिया। ग्रामीण 40 से 50 सुअरों को आबादी के करीब से भागते देखकर दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुअरों का झुंड गांव के धरड़ा गधेरे से पाटाडुंगरी गांव की ओर भाग रहा था। पहली बार इतने जंगली सुअर देखकर लोग सकते में आ गए और शोर मचाकर उन्हें आबादी से दूर भगाया। किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रेंजर प्रदीप कांडपाल ने कहा कि काफी संख्या में सुअर दिखने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को गांव रवाना किया जा रहा है। सुअरों को आबादी से जंगल में खदेड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
कौसानी में जंगली सुअरों का आतंक
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी क्षेत्र के किसान जंगली सुअरों के आतंक से परेशान है। जंगली सुुअरों के आतंक से परेशान किसानों ने वन विभाग ने सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कौसानी क्षेत्र के मौलीधार, पिंगलकोट, सौली, बदरीनाथ, तल्ला नाकुरी, लौबांज आदि गांवों के किसान जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। जंगली सुअरों ने खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर दी है। उन्होंने वन विभाग से जंगली सुअरों को मारने का अधिकार ग्रामीणों को देने की मांग की है। संवाद