{"_id":"64b978cdeaec8526f202b96c","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-379-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल में बढ़ती जा रही अल्ट्रासाउंड की प्रतीक्षा सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल में बढ़ती जा रही अल्ट्रासाउंड की प्रतीक्षा सूची
Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना 50 से 60 लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल के लिए स्थानांतरित हुए रेडियोलॉजिस्ट ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है। एक रेडियोलॉजिस्ट के होने से लोगों को जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते प्रतीक्षा सूची बढ़ने लगी है।
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के तीन पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष लंबे समय से केवल एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। जून के पहले सप्ताह में भीमताल जिले से रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण जिला अस्पताल के लिए होने की सूचना थी। एक महीना बीतने के बाद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीज सुबह से लाइन लगा रहे हैं लेकिन संख्या अधिक होने से कई लोगों की जांच एक दिन में नहीं हो रही है। छूटे मरीजों को दूसरे दिन जांच कराने आना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन में प्रतीक्षा सूची बढ़कर 35 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को भी 50 से अधिक लोग जांच कराने पहुंचे। पहले से प्रतीक्षा सूची लंबी होने के कारण अधिकतर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि भीमताल से स्थानांतरित होकर आए रेडियोलॉजिस्ट एक सप्ताह के भीतर ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे।