{"_id":"6543f1a2c303ae6e6f08ea84","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2354-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आज जिलेभर में पूरे दिन गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आज जिलेभर में पूरे दिन गुल रहेगी बिजली
Fri, 03 Nov 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पूरे दिन शुक्रवार को जिले की बिजली गुल रहेगी। दीपावली को देखते हुए रानीखेत-बागेश्वर बिजली लाइन में कार्य होना है। इसके चलते सुबह नौ से शाम के पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि दीपावली पर्व से पूर्व पिटकुल की ओर से 132/33 केवी उपसंस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक अनुरक्षण कार्य के लिए 132 केवी रानीखेत-बागेश्वर लाइन और उप संस्थान से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों के शटडाउन का कार्य होना है। इसके चलते जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में पूरे दिन आपूर्ति ठप रहेगी। पूरे दिन बिजली गुल होने से कार्यालयों में काम प्रभावित हो सकता है। व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। इस दौरान ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों की दिक्कत भी बढ़ सकती है। संवाद
विज्ञापन