{"_id":"653e9e4486de487fe506521b","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2291-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अंडरलोड चलाए जाएंगे ट्रक, ढुलान भाड़ा भी बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अंडरलोड चलाए जाएंगे ट्रक, ढुलान भाड़ा भी बढ़ेगा
Sun, 29 Oct 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं-गढ़वाल ट्रक यूनियन ने पुलिस प्रताड़ना के खिलाफ नाराजगी जताई है। ट्रक मालिकों ने बैठक में ट्रक को अंडरलोड ले जाने की बात कही और घाटे से बचने के लिए ढुलान भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया।
नगर के एक होटल में ट्रक यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि पुलिस ट्रक चालकों को परेशान कर रही है। सही भार क्षमता के बाावजूद भारी चालान किए जा रहे हैं। बैठक में मौजूद ट्रक मालिकों ने पुलिस उत्पीड़न से बचने के लिए भविष्य में क्षमता से कम सामान ले जाने और भाड़ा बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में तय हुआ कि चालान बंद करने की मांग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया जाएगा। यूनियन के सभी सदस्यों ने हर महीने 1000 रुपये यूनियन कोष में जमा करने और संगठन का विस्तार करने पर सहमति जताई। इस मौके पर संरक्षक बलवंत सिंह भौर्याल, संदीप श्रीवास्तव, आनंद सिंह रावत, महावीर सिंह गढ़िया, सुबोध लाल साह, राजेंद्र पाठक, संजय फर्स्वाण, प्रकाश रावल, धीरज रावत आदि मौजूद रहे। संवाद