{"_id":"65395b67ed1eb3535806c071","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2225-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए आज से होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए आज से होगा आंदोलन
Wed, 25 Oct 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं होने पर एनएसयूआई ने नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं ने निदेशक को ज्ञापन देकर बृहस्पतिवार (आज) से आंदोलन करने की चेतावनी दी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने निदेशक को ज्ञापन देकर बताया कि पूर्व में परिसर के भीतर पेयजल समस्या का समाधान करने, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के रिक्त पद भरने, शौचालयों को बेहतर बनाने, पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी को दूर करने के लिए ज्ञापन दिया था। ज्ञापन का संज्ञान नहीं लिए जाने से विद्यार्थियों में नाराजगी है और छात्र-छात्राएं आंदोलन कर रहे हैं। 26 अक्तूबर को एनएसयूआई परिसर में तालाबंदी कर आंदोलन शुरू करेगी। संवाद
विज्ञापन