{"_id":"65380d8baba7fd0c590110a6","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2213-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एक ही दिन में डेंगू के आठ नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एक ही दिन में डेंगू के आठ नए मरीज
Wed, 25 Oct 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में डेंगू के नौ मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और बुखार की शिकायत होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।
सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू का केवल एक ही मरीज भर्ती था। मंगलवार को आठ नए मरीज भर्ती कराए गए। सितंबर में पहली बार जिले में डेंगू का मरीज आया था। जिसके बाद से 120 से अधिक लोग डेंगू पॉजिटिव आ चुके हैं। राहत की बात है कि डेंगू के मरीज इलाज के बाद जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जिले में डेंगू के गंभीर मरीज नहीं हैं। सोमवार को एक मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया था। बाकी मरीजों का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। संवाद