फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: बागेश्वर में बारिश से दो मकान ध्वस्त, दो क्षतिग्रस्त

Mon, 31 Jul 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 31 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। बागेश्वर में बारिश से दो मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए जबकि दो मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों ने अन्यत्र शरण ले रखी है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बीते रविवार की शाम बारिश के दौरान रमेश चंद्र पुत्र अंबा दत्त का मकान ध्वस्त हो गया। सिमकुना (सानिउडियार) निवासी तारी राम पुत्र अन राम का मकान बीती 11 जुलाई को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ था जो कि रविवार की शाम बारिश के दौरान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया गया है कि कुई (लोहारखेत) निवासी नर राम पुत्र तिल राम और बदियाकोट के किलपारा निवासी स्वरूप राम पुत्र धरम राम का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन



.इनसेट

बंद नौ सड़कों में से चार पर यातायात सुचारु

बागेश्वर। सोमवार को जिले की 9 सड़कों पर यातायात बाधित था। इनमें से चार सड़कों पर यातायात बहाल हो गया। दो सड़क लंबे समय से बंद हैं। यातायात बाधित होने से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सोमवार को लंबे समय से बंद काफलीकमेड़ा, सूपी-झूनी सड़क के साथ ही सातचौंरा-जल्थाकोट, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, बड़ेत, फरसाली पल्ली, पोथिंग-शोभाकुंड, भनार-लाथी, भयूंज-गुलेर सड़क पर यातायात बाधित था। दोपहर बाद फरसाली पल्ली, पोथिंग-शोभाकुंड, भनार-लाथी, भयूंज-गुलेर सड़क पर यातायात बहाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

कपकोट सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

बागेश्वर। असों (कपकोट) के डणो, खटगेड़ा के समीप बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण डीएम अनुराधा पाल ने सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। डीएम ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क पर जीआई वायरक्रेट में पत्थर भरने का कार्य प्रगति पर है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। सड़क मरम्मत होने तक भारी वाहनों की आवाजाही देवलचौरा-गैरखेत सड़क से होगी। संवाद

फोटो 31 बीजीएस 17 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed