फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: बेतरतीब खोदाई से दरक रही पहाड़ी

Tue, 25 Jul 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 25 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। बागेश्वर से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनाई गई लाभकारी सड़क देखरेख कर रहे विभाग की लापरवाही के कारण परेशानी उत्पन्न कर रही है। सड़क आए दिन बंद हो रही है।
विज्ञापन

बागेश्वर-गिरेछीना सड़क का पिछले साल चौड़ीकरण, डामरीकरण हुआ है। चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी को बुरी तरह से खोदने का प्रतिफल मिलने लगा है। वर्षाकाल में यह सड़क बीस से अधिक बार बंद हो गई है। थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। कई स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान बेतरतीब खोदाई से पहाड़ बुरी तरह से दरक रहे हैं। कई पेड़ गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। इलाके के लोग सड़क की बदहाली से परेशान हो गए हैं। सड़क चौड़ीकरण के काम की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन




भुगतान पर लगाई गई है रोक

बागेश्वर। बीते 18 अप्रैल को जिला मुख्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद अजय टम्टा ने सड़क पर हुए कार्यों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने डीएम अनुराधा पाल से सड़क चौड़ीकरण के अवशेष भुगतान पर रोक लगाने के लिए कहा था। जांच कराने की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग नाकाम : महिलाओं ने दिखाया आईना, खोली निकास नाली

कपकोट। तमाम एलान, दावों के बाद भी कई सड़कों की निकास नाली और बंद पड़े कलमठ नहीं खोले गए हैं। सरकारी महकमों की उदासीनता का दंश सौंग, लोहारखेत के लोग भी भोग रहे थे। ऐसे में चित्रा महिला स्वयं सहायता समूह सौंग, लोहारखेत आगे आया। महिलाओं ने तीन दिन में करीब एक किमी हिस्से में बंद निकास नाली को खोल दिया है। महिलाओं ने अपने हाथों से फावड़ा, बेल्चा चलाकर सरकारी महकमों को आईना दिखाने का काम किया है। निकास नाली खोलने वालों में कमला देवी, हंसा देवी, खष्टी देवी, देवकी देवी, तारा देवी विमला देवी समेत कई महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं के कार्य को सराहना मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed