फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: शामा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग मुखर

Tue, 12 Dec 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। जिले के शामा क्षेत्र में एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने की मांग मुखर हुई है। यह इलाका पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटा हुआ है। क्षेत्र के लोगों को छोटे-छोटे इलाज के लिए कपकोट और बागेश्वर आना पड़ता है।
विज्ञापन

शामा क्षेत्र में लंबे समय से सीएचसी खोलने की मांग की जा रही है। शामा में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र है। सुविधाओं के अभाव में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधा बेहतर न होने से शामा के साथ ही लीती, हाम्टीकापड़ी, डांगती, गोगिना, कीमू, रमाड़ी क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लीती महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा, डांगती के सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह कोरंगा, रमाड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह कार्की ने कहा कि सीमांत के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होनी चाहिए। लोगों को तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर निर्भर न रहना पड़े। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। कपकोट सीएचसी में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। शामा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधा बेहतर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed