{"_id":"65453dab52bd048190059834","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2387-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पूरे दिन ठप रही बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पूरे दिन ठप रही बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान
Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में पूरे दिन बिजली ठप रही। विभाग ने सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहने की बात कही थी लेकिन तय समय के डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति चालू हुई। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। नगर समेत जिले की कई पंपिंग पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति ठप रही।
शुक्रवार को सुबह ठीक नौ बजे बिजली गुल हो गई थी। पूरे दिन की परेशानी झेलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारु हो जाएगी लेकिन अंधेरा होने के बाद भी बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से कारोबारियों को नुकसान हुआ। कुछ कार्यालयों में कामकाज पर असर पड़ा। विश्व कप क्रिकेट के मैच देखने से भी कई लोग वंचित रहे।
समय पर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने से नगरपालिका क्षेत्र की कठायतबाड़ा पंपिंग योजना, मेहनरबूंगा पंपिंग योजना, आईवैल, कपकोट नगर की मुख्य पेयजल योजना, धूराफाट क्षेत्र के एक दर्जन गांवों को पेयजल मुहैया कराने वाली पेयजल योजना समेत अन्य पंपिंग योजनाओं से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा।