{"_id":"64a6fe0ad7720dc55605f5c7","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-118-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कमस्यार घाटी की समस्याओं के समाधान के लिए होगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कमस्यार घाटी की समस्याओं के समाधान के लिए होगा अनशन
Thu, 06 Jul 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील के कमस्यार घाटी के लोग सड़क की खस्ता हालत के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई की उचित सुविधा नहीं होने से परेशान हैं। लोगों ने समस्याओं के समाधान के लिए अनशन शुरू करने का एलान किया है।
कांडा क्षेत्र की कमस्यार घाटी को जोड़ने वाली सड़कों की हालत दयनीय है। कई स्थानों पर सड़कें कच्ची हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि सड़क की हालत खराब होने से यातायात संचालन में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इलाके के लोग लंबे समय से खातीगाव-भंडारीगांव-भंडारीसेरा-सलिया-कफाली-खैलकोट तक सड़क बनाकर पिथौरागढ़ जिले के बांसपटान से मिलान करने की मांग कर रहे हैं। यह मांग पूरी नहीं की जा रही है। रावतसेरा में कुलूर नदी पर पुल बनाने की मांग की भी अनदेखी हो रही है।
कमस्यार घाटी को बेहद उपजाऊ क्षेत्र माना जाता है। कुलूर नदी में पर्याप्त पानी होने के बाद भी सिंचाई के उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को उपजाऊ जमीन का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। इलाके के लोग उडेरिया, सलिया, कफाली क्षेत्र में सिंचाई का समुचित प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा के भी उचित प्रबंध नहीं हैं। प्राथमिक विद्यालय सलिया, डोबरगाड़ा बंद हो चुके हैं। हाईस्कूल की शिक्षा के लिए इलाके के विद्यार्थियों को पिथौरागढ़ जिले के खैरोली और बेड़ीनाग के विद्यालयों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
कमस्यारघाटी में एक अदद अस्पताल तक नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी सिंह रावत, दीवान सिंह धपोला, गोविंद सिंह धपोला, भगवान सिंह रावत, पप्पू सिंह रावत, गोदावरी रावत, माधवी रावत, प्रताप सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, खीम सिंह रावत, कुंदन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को एक बार फिर सरकार और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाया जाएगा। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इलाके के लोग एकजुट होकर अनशन शुरू कर देंगे।
इधर, क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया का कहना है कि कमस्यार क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।