{"_id":"64d52b3f06c99273530594b8","slug":"people-face-problem-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-824-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: निकास नाली नहीं होने से हो रहा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: निकास नाली नहीं होने से हो रहा जलभराव
Thu, 10 Aug 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। ज्वालादेवी वार्ड के मजियाखेत में मकानों से होने वाली पानी की निकासी के लिए नाली नहीं होने से जलभराव की स्थिति बन गई है। वार्ड में बनी पुरानी नाली को मरम्मत की दरकार है। लोगों ने जल्द मकानों के बीच नाली निर्माण कराने की मांग की है।
वार्ड निवासी प्रकाश चंद्र जोशी ने नगरपालिका के ईओ को दिए गए ज्ञापन में बताया कि कई मकानोंं से निकलने वाला पानी नाली नहीं होने से खेतों में और आसपास जमा हो रहा है। पूर्व में बनी नाली गहरी नहीं थी जिसमें पानी जमा हो गया है। बताया कि बारिश के पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने पालिका से जल्द नई नाली का निर्माण करवाने और तब तक पुरानी नाली की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद