{"_id":"656b72dd0b329a5aa1024056","slug":"people-done-inspection-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2870-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डीएम ने लोनिवि के ईई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डीएम ने लोनिवि के ईई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने शनिवार को लोनिवि प्रांतीय खंड का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं में खामियों पर ईई को प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने टूटे दरवाजों और शौचालय की अव्यवस्थाओं पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
शनिवार दोपहर बाद डीएम पाल ने दफ्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य गेट के पास का दरवाजा टूटा मिला। डीएम ने कार्यालय के प्रत्येक कमरे में जाकर पटलों का निरीक्षण किया। पटलों में कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। डीएम ने पटल पर कर्मचारियों के नाम और उनके पद की सूचना अंकित करने को कहा। कार्यालय परिसर में बेतरतीब रखे गए कागजात और उपकरणों पर नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के शौचालय में गंदगी मिली। जगह-जगह दीवारों पर गुटखा के पीक देख डीएम का पारा बढ़ गया। कहा कि इस तरह की अव्यवस्था सहन नहीं की जाएगी। कहा कि लोक निर्माण विभाग निर्माणदायी विभाग है। जब अधिकारी अपने ही कार्यालय परिसर को ठीक नहीं कर सकते तो अन्य कामों में कैसे बेहतरी की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
लोनिवि प्रांतीयखंड के ईई के साथ ही नाजिर स्टाफ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जब तक विभागीय अधिकारी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के बाद निरीक्षण नहीं करा लेते, तब तक उनके खातों में प्रतिकूल प्रविष्टि रहेगी।-अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर