फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People are upset due to the jam on Pindari Road

पिंडारी रोड पर जाम लगने से लोग हुए परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to the jam on Pindari Road
बागेश्वर के पिंडारी रोड में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में जाम की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। संकरी सड़कों पर वाहनों का बढ़ता दबाव, पार्किंग का उचित प्रबंधन नहीं होने से जाम लगता है। इसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

बुधवार को पिंडारी रोड पर जाम लगा। सरयू पुल से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अक्सर बाजार में जाम लगने के कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी बढ़ रही है। नगरवासियों का कहना है कि यातायात को दुरुस्त करने के लिए ठोस उपाय किए जाने की जरूरत है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि जाम लगने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। दूरदराज से जरूरी काम के लिए बाजार आने वालों का समय भी जाम में फंसने से बर्बाद होता है। व्यापारियों ने प्रशासन से नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed