फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people are not filling cylinders got from ujjawala yojna

उज्ज्वला की लौ पर महंगाई ने पानी फेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
people are not filling cylinders got from ujjawala yojna
कपकोट के शामा में अंगीठी पर खाना बनाती उज्ज्वला योजना की लाभार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर (दीप नेगी)। बढ़ती महंगाई से उज्ज्वला योजना के चूल्हे बुझते जा रहे हैं। गैस के बढ़ते दाम और घटती सब्सिडी से कई लोग सिलिंडर नहीं भर पा रहे हैं। हालात यह हैं कि बागेश्वर गैस सर्विस में उज्ज्वला योजना के 75 फीसदी सिलिंडर भरने बंद हो गए हैं। मात्र 25 प्रतिशत लोग ही योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 8955 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस संयोजन दिया गया हैै। बागेश्वर गैस एजेंसी में 2135, कांडा में 1420, गरुड़ में 2200 और कपकोट में उज्ज्वला के 3200 संयोजन हैं। तीनों गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार उज्ज्वला योजना के सिलिंडरों की रिफलिंग लगातार घटती जा रही है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण महिलाएं गैस नहीं भरा पा रही हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में 872 रुपये का सिलिंडर आ रहा है। ऐसे में कई लाभार्थियों के लिए सिलिंडर भरा पाना मुश्किल हो गया है। सिलिंडर भराने पर जहां पहले 200 से 250 रुपये की सब्सिडी मिलती थी, वह अब घटकर 27 रुपये रह गई है। बढ़ती महंगाई की वजह से गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। मजबूरन उन्हें गैस चूल्हे का मोह छोड़कर लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं फिर चूल्हा फूंकने के लिए मजबूर
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं मिट्टी और सगड़ के चूल्हे में लकड़ी जलाकर खाना बनाती हैं। इससे उठने वाला धुआं उनकी आंखों और स्वास्थ्य पर असर डालता है। महिला सशक्तीकरण और धुएं से होने वाली बीमारियों से महिलाओं को बचाने के लिए एक मई 2016 को उज्ज्वला योजना की शुरूआत की गई थी। योजना के तहत जिले की सैकड़ों महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। गैस में खाना बनाने से समय की बचत के साथ ही महिलाओं को कुछ समय तक धुएं से राहत मिली, लेकिन गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों ने उन्हें फिर से चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है।
इस वर्ष रहे सिलिंडर के दाम
माह - कीमत
जनवरी - 731.50
फरवरी - 806.5
मार्च - 856.50
अप्रैल - 846.50
मई - 846.50
जून - 875
जुलाई - 872
अगस्त - 872
उज्ज्वला योजना से निशुल्क गैस संयोजन तो मिल गया, लेकिन बढ़ती महंगाई से सिलिंडर भरा पाना मुश्किल हो गया है। चूल्हे में लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम कम होने चाहिए। - जानकी देवी, पाली डुंगरा
रसाई गैस के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है। सरकार ने निशुल्क गैस कनेक्शन तो दे दिए लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण सिलिंडर नहीं भरा पा रहे हैं। गैस के दाम कम होने चाहिए। ताकि गरीब परिवार की महिलाएं भी इसका लाभ ले सकें। - धना कपकोटी, पनौरा

उज्ज्वला योजना के सिलिंडर भराने वालों की संख्या में कमी आई है। बागेश्वर गैस एजेंसी से उज्ज्वला के मात्र 25 प्रतिशत सिलिंडर ही भराए जा रहे हैं। - प्रकाश चंद्र पंत, गैस एजेंसी प्रबंधक बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed