{"_id":"5e500a7d8ebc3ef3b8611ef1","slug":"pending-bill-of-upcl-bageshwar-news-hld3745516141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग से होगी बिजली कनेक्शन काटने की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग से होगी बिजली कनेक्शन काटने की शुरूआत
विज्ञापन
बागेश्वर। ऊर्जा निगम शिक्षा विभाग से कनेक्शन काटने की शुरूआत करेगा। इसके लिए लाइनमैनों को 35 स्कूल आवंटित कर दिए हैं। इन स्कूलों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।
बिजली बकाया जमा नहीं करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस भेजकर 20 फरवरी तक समय दिया गया था। इसके बावजूद बकाएदारों ने बकाया जमा नहीं किया है। विभाग के मुताबिक सबसे पहला नोटिस शिक्षा विभाग को भेजा गया था। इसलिए कनेक्शन काटने की शुरूआत शिक्षा विभाग से ही की जाएगी। इसके बाद पंचायत घर, प्राथमिक चिकित्सालय और आयुर्वेदिक चिकित्सालय को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है। सरकारी विभागों पर बिजली का करीब सवा दो करोड़ रुपया बकाया है।
इन स्कूलों के कटेंगे कनेक्शन
जीआईसी सूपी, जीआईसी डोबा, जीआईसी कर्मी, जीआईसी कपकोट, जीआईसी महरूड़ी, जीआईसी क्वैराली, जीआईसी भुरचनियाधार, जीआईसी रवाईंखाल, जीजीआईसी बागेश्वर, जूनियर हाईस्कूल तिमिलाबगड़, गोट शोभाकुंड पोथिंग, टिटोली धपोलासेरा, पाये, किड़ई होराली, अमतोड़ा, अनर्सा, लोहारखेत, रेखाड़ी, लोहरकूरा शामा, बाजी रोड धपोलासेरा, उतरौड़ा, बहुली, धन्यार, झाकरा, घनगांव, लमचूड़ा, लीती, जार्ती, नरगढ़ा, रावतसेरा, रतेव, भैरूचौबट्टा, क्यूरी कांडा, जेठाई, देवतोली, छातीखेत, पछना, लोहरागढ़ी, कठायतबाड़ा, बिलौना, लाहुर, रवाईंखाल, कन्या जूनियर हाईस्कूल बागेश्वर, कन्या जूनियर हाईस्कूल पनोरा उतरौड़ा।
विज्ञापन
ये सरकारी विभाग भी हैं बकाएदार
बागेश्वर। बकाएदार विभागों में लघु सिंचाई, जल संस्थान, बीएसएनएल, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, विकास भवन, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, जिला पूर्ति विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास विभाग, वन विभाग, आयुर्वेदिक अस्पताल, आईटीआई कमेड़ी, केंद्रीय विद्यालय कौसानी, कृषि विभाग और पशुपालन विभाग शामिल हैं।
नोटिस की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद स्कूलों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए लाइनमैनों को स्कूल आवंटित कर कनेक्शन काटने के निर्देश दे दिए हैं। - भास्कर पांडे, ईई, ऊर्जा निगम