फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pendency Of UPCL

कनेक्शन कटने के बाद पांच स्कूलों ने जमा किया बकाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pendency Of UPCL
बागेश्वर। ऊर्जा निगम ने बकाया न चुकाने पर 44 स्कूलों के कनेक्शन काटे थे। पांच स्कूलों का बकाया जमा होने के बाद कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने सरकारी विभागों पर करीब सवा दो करोड़ रुपये बकाया की वसूली को लेकर नोटिस भेजकर शिक्षा विभाग से कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की थी। शिक्षा विभाग को नोटिस भेजकर 20 फरवरी तक बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। इसके बाद विभाग ने नौ इंटर कॉलेज और 35 जूनियर हाईस्कूलों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे। जूनियर हाईस्कूल श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुली का कनेक्शन काटने के बाद बकाया करीब 31 हजार रुपये भुगतान जमा किया है। जीआईसी कर्मी ने करीब आठ हजार, जीजीआईसी बागेश्वर ने करीब 17 हजार, जीआईसी सूपी ने ढाई हजार, जीआईसी क्वैराली ने करीब ढाई हजार का भुगतान कर दिया है। इन पांचों स्कूलों का कनेक्शन जोड़ दिया गया है। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि एक मार्च को बकाया भुगतान न करने पर बीएसएनएल का कनेक्शन काटा जाएगा। इसके बाद अन्य बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
बजट के अभाव में जमा नहीं हुआ बिल
बागेश्वर। जीआईसी रवाईखाल के प्रधानाचार्य बीसी जोशी ने यूपीसीएल के ईई को भेजे पत्र में बजट न मिलने के कारण स्कूल का बिल जमा न हो पाने की बात कही है। कहा है कि दो मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। बिजली न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि बजट मिलते ही बिजली का बकाया जमा कर दिया जाएगा। प्रधानाचार्य का यह भी कहना है कि विभाग ने बगैर नोटिस के कनेक्शन काट दिया है। उधर, यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे का कहना है कि जीआईसी रवाईखाल पर 7332 रुपया बकाया है। स्कूल को छह फरवरी को ही नोटिस भेज दिया गया था। उन्होंने नोटिस की प्रति भी प्रेस को जारी की है।
विज्ञापन

शिविर में 362 लोगों के बिल जमा किए
कांडा (बागेश्वर)। ऊर्जा निगम बागेश्वर ने विजयपुर स्थित सब स्टेशन में शिविर का आयोजन किया। इसमें 362 लोगों ने 1.15 लाख रुपये के बिल जमा किए। एकमात्र शिकायत मीटर बदलने की कभाटा गांव की बसंती देवी पत्नी जोगा राम ने उठाई। शिविर में बनलेख के जेई योगेश पांडे कार्यालय सहायक बागेश्वर संजय कुमार, पंकज रौतेला ने बिल जमा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर को कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए पांच पीओएस मशीन मिली
बागेश्वर। बिजली बिल भुगतान की समस्या को दूर करने के लिए जिले को पांच प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन मिल गई है। इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए लाइन में लगने से तो निजात मिलेगी ही, मशीन से कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा।
यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि पीओएस मशीन से बिजली उपभोक्ताओं के साथ विभागीय कर्मचारियों को कैश हैंडलिंग के अतिरिक्त कार्य से राहत मिलेगी। विभाग विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले शिविरों में भी इसका इस्तेमाल करेगा। कलेक्शन सेंटर पर मशीनरी या नेटवर्क की दिक्कत होने पर पीओएस मशीन से रसीद भी काटी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिल जमा करने के लिए लाइन में लगने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट www.upcl.org पर नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कैश कार्ड आदि से भुगतान किया जा सकता है। उपभोक्ता देवभूमि जन सुविधा केंद्र से भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed