फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PDS in Bageshwar

38 हजार स्मार्ट कार्ड धारकों को मिलने लगा राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
PDS in Bageshwar
बागेश्वर। जिले के 66 हजार उपभोक्ताओं में से 38 हजार उपभोक्ताओं को स्मार्ट राशनकार्ड से राशन मिलने लगा है। शेष को पुराने राशनकार्ड से ही राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा के अनुसार जिले में करीब 66 हजार राशन कार्डधारक हैं, जिनके आधार नंबर कार्डों में अपडेट कर दिए गए हैं। राशन को लेकर उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं है। वहीं 38 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट राशन कार्ड भी आ चुके हैं। उनको स्मार्ट कार्ड से राशन दिया जा रहा है। डीएसओ ने बताया कि जिले में लगभग सभी उपभोक्ताओं के आधार नंबर राशन कार्ड में अपडेट हो चुके हैं। शेष के आधार नंबर राशन कार्ड में अपडेट कराने का कार्य जारी है। जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट कार्ड नहीं आए हैं, उन्हें पुराने राशन कार्ड से राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोग बोले-कई राशनकार्डों में नहीं मिल रहा राशन
कांडा। कांडा क्षेत्र के लोगों ने एससडीएम राकेश तिवारी को दिए ज्ञापन में राशन न मिलने की जानकारी दी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी के नेतृत्व में एसडीएम से मिले लोगों ने कहा कि उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है, जबकि उपभोक्ताओं ने राशनकार्ड ऑनलाइन कराने के लिए सारे दस्तावेज जिला पूर्ति कार्यालय में जमा किए हैं। इन लोगों ने परिवार रजिस्टर की नकल निकालने की समस्या भी उठाते हुए कहा कि कुछ ग्राम विकास अधिकारी हस्तलिखित नकल दे रहे हैं। कुछ ऑनलाइन नकल निकालने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed