{"_id":"58a87eb74f1c1bd257d8643d","slug":"payments-from-the-labor-contractor-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान को लेकर डीएम से मिले श्रमिक ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान को लेकर डीएम से मिले श्रमिक ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते ठेकेदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विकास निगम द्वारा लकड़ी कटान और ढुलान का भुगतान नहीं करने की शिकायत लेकर श्रमिक और ठेकेदार जिलाधिकारी के पास पहुंचे। श्रमिकों और ठेकेदारों का कहना था कि एक साल से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें भुखमरी जैसे हालात से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र भुगतान नहीं होने पर वन निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में श्रमिक ठेकेदार लीसा वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि वन विकास निगम ने पिछले वर्ष श्रमिकों और छोटे ठेकेदारों से लकड़ी कटान और मोटर रोड तक ढुलान का कार्य कराया था। एक साल बाद भी उनका भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन निगम के कई चक्कर काटने के बाद भी उन्हें भुगतान करने के बजाए डराया धमकाया जा रहा है।
भुगतान नहीं होने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। कई श्रमिक कर्ज लेकर घर चला रहे हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि वन निगम द्वारा शीघ्र उनका भुगतान नहीं किया गया तो उन्हें विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रदेश संयोजक मोहन सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।