{"_id":"d382f0493231d96d9f547f12ffc5f91c","slug":"pay-compensation-to-the-government-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे का भुगतान जल्द करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे का भुगतान जल्द करे सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक चंदन दास ने सरकार से किसानों को मुआवजे का भुगतान तत्काल करने की मांग की है। विधायक ने ऐलान किया है कि सड़कों के मुआवजे का भुगतान काश्तकारों को समय पर नहीं हुआ तो वह विधानसभा में धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विधायक दास ने बताया कि उनके विधान सभा क्षेत्र में दर्जनों सड़कें सालों से निर्माणाधीन हैं। लोनिवि सहति अन्य निर्माण एजेंसियों ने दर्जनों गांवो के काश्तकारों को भूमि का करोड़ों रुपये का भुगतान करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार से भूमि के मुआवजे का भुगतान करने के संबंध में मैंने कई बार कह दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार समय पर मुआवजे का भुगतान नहीं करेगी तो वह विधान सभा में धरने पर बैठ जाएंगे। विधायक दास ने बैजनाथ में प्रभावित काश्तकारों को तत्काल भूमि का मुआवजा देने को कहा है।
विज्ञापन