फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Patwari spend the night and visit the countryside Kanoongo

गांवों में जाकर रात बिताएंगे पटवारी और कानूनगो

Wed, 21 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

तहसीलदार पदम सिंह मेहरा ने राजस्व विभाग के निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की बैठक में खाता-खतोनियों और राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मी एक-एक गांव का चयन करके वहां समस्याओं के समाधान के लिए रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन


तहसीलदार ने शासन के निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुसार उप निरीक्षक और निरीक्षक एक-एक गांव का चयन कर लेंगे और उनमें रात्रि विश्राम करके समस्याओं केेे समाधान की कार्यवाही करेंगे। उन्होंने खतौनियों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। वर्ग चार की भूमि का नियमितीकरण करने के लिए गांवों से प्रस्ताव प्राप्त करने  के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसीलदार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं, सरकारी भूमि पर काबिज अनुसूचित जाति के लोगों और महिला हाटों के लिए उपयोगी भूमि की सूची शासन को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में दुग नाकुरी के तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट, काफलीगैर के मोहन राम सहित नायब तहसीलदार और निरीक्षक, उपनिरीक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed