फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pastyari village six days without electricity

पस्ट्यारी गांव में छह दिन से बिजली गुल 

Wed, 27 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pastyari village six days without electricity
प्राइमरी स्कूल पस्ट्यारी के परिसर में बिखरे बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला

छह दिन पहले आए अंधड़ से पस्ट्यारी में बिजली के कई पोल उखड़ गए थे। राजकीय प्राइमरी स्कूल के ऊपर तार टूटकर गिर गए थे। तब से यूपीसीएल ने न तो पोल बदले हैं और न ही स्कूल के आसपास बिखरे तारों को ही समेटा है। बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं होने से जहां ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, शाम होते ही तेदुएं और अन्य जंगली जानवर भी गांव में धमक जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

मालूम हो कि पस्ट्यारी गांव में छह दिन पहले भीषण अंधण आने से बिजली के करीब 16 पोल उखड़ गए थे, जबकि प्राइमरी स्कूल की छत के ऊपर तार टूटकर गिर गए थे। इस घटना में स्कूल में पढ़ रहे 19 बच्चे और आंगनबाड़ी के बच्चों की जान पर आफत आ गई थी। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे तारों को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला था। तब से विभाग ने न तो पोलों को बदला और न ही स्कूल परिसर में फैले तारों को ही समेटा है। तारों को नहीं हटाने से बच्चों को आने-जाने और बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, शाम होते ही तेंदुओं का भी गांव में गुर्राना शुरू हो जा रहा है। जंगली जानवरों के भय के कारण ग्रामीण जल्दी घरों में चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यूपीसीएल को बिजली की आपूर्ति सुचारु करने के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान सुरेश बनाई, बीडीसी सदस्य पार्वती देवी, पूर्व प्रधान फकीर राम, जोगा राम, दुर्गा राम, अशोक बनाई, भूपेंद्र सिंह, आनंद बनाई, दरबान राम आदि शामिल हैं। इधर, यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि संबंधित जेई को नए पोल ले जाकर आपूर्ति सुचारु करने के निर्देेश दिए हैं, आपूर्ति शीघ्र सुचारु हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed