विकसित होंगे पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण स्थल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर में पहली बार आयोजित पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण सफल रहा। युवाओं में पैराग्लाइडिंग के लिए विशेष उत्साह है। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण स्थल को विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।
यह बात जिला साहसिक खेल अधिकारी लता बिष्ट ने कही। जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
बागेश्वर में पहली बार आयोजित पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण सफल रहा। जनपद का मालता क्षेत्र इसके लिए मुफीद है। उन्होंने बताया कि दस दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर में पीजी कालेज बागेश्वर सहित अन्य स्कूलों के 31 छात्र-छात्राओं को एयरो स्पोर्ट्स की विधाएं, तकनीकी उपकरणों की जानकारी, सुरक्षा और देखभाल के नियम, लैंडिंग और टेकऑफ आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि बागेश्वर में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण स्थल को विकसित किया जाएगा। भविष्य में इस तरह के शिविर आयोजित करने के भी प्रयास होंगे।