Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Paragliding competition gives tourism a boost in the sky of hope in bageshwar

Uk: बागेश्वर में सफल पैराग्लाइडिंग आयोजन, जालेख साइट को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित करने की तैयारी

Tue, 10 Feb 2026 12:10 PM IST
गायत्री जोशी शंकर पांडेय
शंकर पांडेय Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:10 PM IST
सार

राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद जालेख साइट को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित करने की पहल शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
Paragliding competition gives tourism a boost in the sky of hope in bageshwar
बागेश्वर में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का सफल आयोजन। - फोटो : स्रोत- सूचना विभाग

विस्तार

बागेश्वर में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने जिले के पर्यटन विकास की नई संभावनाएं जगा दीं हैं। जालेख की पैराग्लाइडिंग लोकेशन को जिस तरह से पायलटों की सराहना मिली, उससे जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन काफी उत्साहित है। अब इस साइट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित करने की पहल की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से कपकोट में राज्य स्तरीय पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की कवायद करने पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघायल, सिक्कम, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, बीएसएफ के 78 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता के दौरान पायलटों के ठहरने-खाने का पूरा प्रबंध क्षेत्रीय कारोबारियों को मिला था। पायलटों ने उड़ान के अलावा स्थानीय भोजन का लुत्फ उठाया। यहां के उत्पादों की खरीदारी की। क्षेत्र की खूबसूरत जगहों का भ्रमण किया। पर्यटन विभाग के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान करीब 45-50 लाख का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कारोबार हुआ है।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मुफीद है साइट

जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि जालेख की टेक ऑफ साइट करीब 1600 मीटर ऊंची है, जबकि लैंडिंग साइट करीब 1100 मीटर केदारेश्वर मैदान में है। टेक ऑफ से लैंडिंग के बीच की दूरी करीब 5.5 किमी है। एक्यूरेसी पायलटों को यह दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा था, जो उन्हें खूब रास आया। 2004 से पैराग्लाइडिंग कर रहे सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. राघवेंद्र पाठक ने बताया कि साइट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मुफीद है। जिला प्रशासन से निकट भविष्य में यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की कैटेगरी टू पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराने पर विचार किया जाएगा। स्पीड विंग पायलट हिमांशु गुप्ता ने भी इसे स्पीड फ्लाई के लिए बेहतरीन साइट बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में पायलटों ने भागीदारी कर प्रतियोगिता के स्तर को ऊंचा उठाया। जालेख की साइट को मिली पायलटों की प्रतिक्रिया उत्साह बढ़ाने वाली है। इस साइट के विकास के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा। कपकोट में पैराग्लाइडिंग इंस्टीट्यूट खोलने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। -आकांक्षा कोंडे, डीएम, बागेश्वर


कपकोट में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराना बड़ी चुनौती थी। जिला प्रशासन और क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजन सफल रहा। इस आयोजन ने जालेख साइट को नई पहचान दी है। डीएम को साइट का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकास करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। भविष्य में यहां व्यावसायिक उड़ानों के आयोजन की योजना भी बनाई जाएगी। -सुरेश गढि़या, विधायक, कपकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed