फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pankaj made State Champion in shooting

निशानेबाजी में पंकज बने स्टेट चैंपियन

Sun, 26 Aug 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 26 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pankaj made State Champion in shooting
राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता पंकज कालाकोटी। - फोटो : अमर उजाला
 दो नागा इंफेंट्री के सिपाही पंकज कालाकोटी ने 17 वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियनशिप की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत पदक हासिल किए। बागेश्वर जिले के ककड़ात निवासी पंकज जम्मू कश्मीर के पुंछ में तैनात हैं। 
विज्ञापन


देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में 17 से 25 अगस्त तक आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के अंतर्गत 50 मीटर फ्री पिस्टल में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल टीम प्रतिस्पर्धा तथा 50 मीटर फ्री पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। पंकज के पिता त्रिलोक सिंह कालाकोटी पूर्व सैनिक हैं। माता विमला कालाकोटी गृहणी हैं। 
विज्ञापन


पंकज ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा कमान अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह को दिया है। पंकज का लक्ष्य भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए पदक हासिल करना है। इधर ककड़ात गांव में भी ग्रामीणों ने पंकज की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed