{"_id":"cccebe7da5aa140e7cdd4c2f84497dc4","slug":"pande-ji-garden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडे जी के बगिया के फूल बरबस खींच रहे अपनी ओर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडे जी के बगिया के फूल बरबस खींच रहे अपनी ओर
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों से हम हंसना सीखें, भवरों से गाना... इस कविता को अपने जीवन में उतारा है। ठाकुरद्वारा निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक गणेेेश दत्त पांडे ने। उनके लिए तो मानो फूल ही सब कुछ हैं। राह चलते किसी ने बगैर पूछे बगीचे से एक फूल तोड़ दिया उन्हें बेहद कष्ट होता है।
विज्ञापन
मूल रूप से बांसतोली विजयपुर निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक शिक्षक गणेश दत्त पांडे यहां राम मंदिर जाने वाले रास्ते के समीप ठाकुरद्वारा में रहते हैं। उनमें फूल के पौध लगाना और उनकी सुरक्षा करने का शौक बचपन से ही रहा है। लोगों की दिनचर्या चाय पीने या अखबार पढ़ने से शुरू होती, लेकिन उनकी दिनचर्या तो बगीचे में एक नजर दौड़ाने से हुआ करती है।
विज्ञापन
करीब एक नाली बगीचे में गेंदा पीला, गुलाबी, पीटूनियां, कलेंडोला, पैंजी, गुलदावरी, गुलाब और फायरबॉल समेत कई प्रजाति के मनमोहक फूल खिले हैं। इसी में वह अपने मतलब की सब्जियां भी पैदा कर लेते हैं। वह बताते हैं कि फूल उगाने से जहां समय का सदुपयोग होता है वहीं इससे पर्यावरण में भी निखार आता है।
विज्ञापन
वह कहते हैं कि बगैर आवश्यकता के फूलों को किसी भी दशा में नहीं तोड़ना चाहिए। फूल घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही राह चलते लोगों का भी मन भी मोहते हैं। उनका कहना है कि लोगों को घर के आसपास की खाली जगह में फूलों के पौध अवश्य लगाने चाहिए।