{"_id":"571662094f1c1b36228b45e4","slug":"panchayats-will-be-judged-hygiene-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायतों में दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायतों में दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में स्वजल परियोजना बागेश्वर की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल और जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जनपद के सभी न्याय पंचायतों में जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य स्वच्छता रथ के माध्यम से जनपद को निर्मल बनाने के लिए ग्रामीण समुदाय को जागरूक करना और स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को खुले में शौच करने से मुक्त करना है। बागेश्वर से शुरू हुई यह वाहन रैली न्याय पंचायत अमसरकोट, आगर, सैंज, बोहाला, पंतगांव में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन
20 अप्रैल को न्याय पंचायत भंडारीगांव, कांडे कन्याल, रावतसेरा, सानी उडियार, फल्यांटी, आरे, होराली, दियाली कुरौली, सिमगढ़ी, बनलेख में, 21 अप्रैल न्याय पंचायत लोहारखेत, सूपी, कर्मी, बदियाकोट, उत्तरौड़ा, असौं, सिमगड़ी, 22 अप्रैल को शामा, माजखेत, होराली, रमाड़ी, दियोलीकुरौली पहुंचेगी।
विज्ञापन
23 अप्रैल को लौबांज, गढ़सेर, फुलवारी, गूंठ, तिलसारी, 24 अप्रैल को आरे, भिलकोट, पिंगलो, भगरखोला, रवाईखाल में लोगों को जागरूक कर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान एवं स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। रैली के रवाना होने के मौके पर स्वजल के समन्वयक देवेंद्र कांडपाल, चंदन सिंह मलड़ा, महेश भट्ट, पूरन प्रकाश जोशी, संजय बिष्ट, पूरन सिंह, कौस्तुभानंद पांडे, हरीश हरड़िया आदि उपस्थित थे।