फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   panchayat representative workshop

अधिकार व कर्तर्व्यों से रूबरू होंगे पंचायत प्रतिनिधि

Thu, 14 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 14 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
panchayat representative workshop
बागेश्वर ब्लाक में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करती ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल। - फोटो : amar ujala

 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का क्षमता एवं कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हुआ। बागेश्वर में ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल और कपकोट में विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन

पंचायती राज विभाग और रुलक संस्था देहरादून की ओर से तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता व कार्य क्षेत्र, पंचायतों का गठन, कार्यकाल, पंचायत की कार्यवाही, वित्तीय साधन, पंचायत के अधिकार एवं कर्तव्य, पंचायतों के क्रियाकलापों में पारदर्शिता व जवाबदेही सहित ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बागेश्वर में कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर रेखा, जीतेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर कपकोट में कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ललित फर्स्वाण ने किया। उन्होंने कहा कि सत्ता के विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों में भी वृद्घि हुई है। जिससे पंचायत और अधिक मजबूती के साथ अपना कार्य कर रही है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, खंड विकास अधिकारी विपिन चंद्र पंत, समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह, मास्टर ट्रेनरसीएस नेगी, पूजा बिष्ट आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, तारा कपकोटी, शेर सिंह, महिमन सिंह, आरती देवी, गंगा देवी, हेमा पंडा, विमला देवी, मंजू नेगी, शांति देवी, नंदन सिंह, चामू देवली, हरीश साही आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed