{"_id":"571bc4a14f1c1b98788b4a4b","slug":"panchayat-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें अधिकारी
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पंचायत की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम पंचायत घेटी में खुली बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जिले सिंह विकल ने अधिकारियों के ग्राम पंचायतों में शौचालय, विद्युत, पानी, सफाई, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बताया कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी ग्राम पंचायतों को संबोधित करेंगे। बैठक में ग्राम पंचायत घेटी में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और वर्ष 2016-19 तक चार वर्षों में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छह आवेदन पत्र भरे गए।
विज्ञापन
इन आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, एसडीएम रवींद्र बिष्ट, स्वजल, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत सांसद आदर्श गांव सूपी और लोहारखेत में हुई गोष्ठियों में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों से विकास कार्यों का लाभ उठाने को कहा।
गोष्ठियों में अधिकारियों ने किसानों को पीएमजीएसवाई, कृषि, पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान कार्ड, उद्यान, पशुपालन, ग्राम विकास और भूमि संरक्षण संबंधी जानकारी दी। गोष्ठियों में पशुपालकों को पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों और उसके उपचार के बारे में बताया। सूपी में हुई गोष्ठी में ग्राम प्रधान यशपाल टाकुली, न्याय पंचायत प्रभारी सतीश कुमार सिंह, उद्यान प्रभारी, भूपाल सिंह, धन सिंह आदि थे।
लोहारखेत न्याय पंचायत में हुई गोष्ठी में सुडिंग, सहायक कृषि अधिकारी एसके सिंह, विकास खंड प्रभारी मोहित कुमार, दान सिंह मटियानी, नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेसी मंडल ने सचल चिकित्सा वाहन को कपकोट से सूपी तक चलाने का आश्वासन दिया।