{"_id":"d0a6b638da3822807bc68af4eba98b8f","slug":"outrage-at-the-presence-of-children-at-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने मंगलवार को गरुड़ क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने माध्यमिक स्तर पर बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानाचार्यों को बच्चों के बौद्धिक स्तर बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनेक विद्यालयों में श्यामपट्ट के अव्यवस्थित होने पर नाराजी जताई।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी आर्य ने मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज गरुड़ का निरीक्षण किया। यहां उन्हें श्यामपट्ट अव्यवस्थित मिले। बच्चों से सवालात करने पर उनका बौद्धिक स्तर कमजोर नजर आया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानाचार्य को बच्चों का बौद्धिक स्तर बढ़ाने और विद्यालय की व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कालेज वज्यूला के निरीक्षण के दौरान उन्हें पठन-पाठन का स्तर ठीकठाक मिला।
सीईओ ने यहां विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित कार्यशाला और एमडीएम की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। जीजीआईसी पाये के निरीक्षण में उन्हें कुछ छात्राओं का बौद्धिकस्तर कुछ कमजोर लगा।
जीजीआईसी पुरड़ा के निरीक्षण में भी सीईओ को श्यामपट्ट अव्यवस्थित दिखे। उन्होंने प्रधानाचार्या को हर व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सीईओ ने प्राइमरी पाठशाला पाये, कोट फुलवारी और कोट फुलवारी गूंठ एमडीएम का निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पर संतोष जताया।