फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Outbreak of cold wave after snowfall in Bageshwar

बागेश्वर में बर्फबारी के बाद शीत लहर का प्रकोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of cold wave after snowfall in Bageshwar
बागेश्वर के शामा में बर्फबारी का नजारा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार रात भी उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण सुबह और शाम पूरे जिले में शीत लहर चलती रही। बृहस्पतिवार की रात में हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई थी। शामा, बदियाकोट, तीख, खाती समेत तमाम क्षेत्र बर्फ से पट गए थे। शुक्रवार की रात को एक बार फिर हिमालयी चोटियों में बर्फबारी हुई। रात में हुई बर्फबारी के कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। बर्फ से खेत, खलिहान पटे हुए हैं। पैदल रास्तों पर भी बर्फ के कारण चलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार की सुबह मौसम खुला था। धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी कुछ हद तक राहत मिली। ताजा हिमपात और बारिश को रबी की फसल के लिए मुफीद माना जा रहा है। बात पिछले कुछ वर्षों की करें तो यह पहला मौका है कि जब अक्तूबर से जनवरी तक बारिश, बर्फबारी नहीं हुई। फरवरी, मार्च में पहले भी हिमपात होता रहा है लेकिन इस बार फरवरी में हिमालयी क्षेत्र के गांवों में पहला हिमपात हुआ। जबिक अन्य वर्षों में अक्तूबर से ही बर्फबारी हो जाती थी। आने वाले दिनों में भी बर्फबारी, बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed